हुबली, 24 फरवरी (भाषा) शुभम पुंडीर ने शानदार नाबाद शतक बनाकर जम्मू और कश्मीर को मंगलवार को कर्नाटक के खिलाफ अपने पहले रणजी ट्रॉफी फाइनल के पहले दिन का खेल खत्म होने तक दो विकेट पर 284 रन के साथ मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।
शुभम ने 12 चौके और दो छक्के लगाते हुए 221 गेंदों में 117 रन की नाबाद पारी खेली।
कप्तान पारस डोगरा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था, जिसके बाद पुंडीर ने यावर हसन (88) के साथ दूसरे विकेट के लिए 139 रन की साझेदारी करके टीम को मजबूत आधार प्रदान किया।
पहले दिन का खेल खत्म होने से पहले शुभम ने अब्दुल समद ( नाबाद 52) के साथ एक और शतकीय (अटूट 105 रन) साझेदारी कर ली।
कर्नाटक की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा ने दोनों विकेट लिये।
भाषा आनन्द सुधीर
सुधीर
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
