scorecardresearch
Saturday, 28 March, 2026
होमदेशवरिष्ठ नौकरशाह निधि छिब्बर को नीति आयोग के सीईओ का अतिरिक्त प्रभार

वरिष्ठ नौकरशाह निधि छिब्बर को नीति आयोग के सीईओ का अतिरिक्त प्रभार

Text Size:

नयी दिल्ली, 24 फरवरी (भाषा) वरिष्ठ नौकरशाह निधि चिब्बर को मंगलवार को नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ)का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।

भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की 1994 बैच की छत्तीसगढ़ कैडर की अधिकारी छिब्बर वर्तमान में नीति आयोग के विकास निगरानी एवं मूल्यांकन कार्यालय के महानिदेशक के रूप में कार्यरत हैं।

कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है कि सक्षम प्राधिकार ने छिब्बर को नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपने को मंजूरी दे दी है।

नीति आयोग के निवर्तमान सीईओ बी वी आर सुब्रह्मण्यम का कार्यकाल मंगलवार को समाप्त हो गया।

भाषा धीरज पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments