scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमदेशराजस्थान के सवाई माधोपुर में एसीबी ने चिकित्सा अधिकारी को रिश्वत लेते पकड़ा

राजस्थान के सवाई माधोपुर में एसीबी ने चिकित्सा अधिकारी को रिश्वत लेते पकड़ा

Text Size:

जयपुर, 23 फरवरी (भाषा) राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने सोमवार को एक चिकित्सा अधिकारी को कथित तौर पर 25,000 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

ब्यूरो ने बताया कि उपखण्ड गंगापुर सिटी के खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बत्तीलाल मीणा को परिवादी से रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया।

इसने बताया कि महिला परिवादी ने शिकायत दी थी कि उसे व्यवस्थार्थ पदस्थापन से मूल पदस्थापन स्थान पर लगाने के एवज में 30,000 रुपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा था। आरोपी ने पांच हजार रुपये पहले ही ले लिए थे।

ब्यूरो ने बताया कि आज जाल बिछाया गया और आरोपी को 25,000 रुपये रिश्वत लेते पकड़ लिया। इसने बताया कि मामले में अग्रिम जांच व कार्रवाई जारी है।

भाषा पृथ्वी खारी

खारी

खारी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments