scorecardresearch
Monday, 16 March, 2026
होमखेलआईजीपीएल ने 10 करोड़ डॉलर की फ्रेंचाइजी प्रतिबद्धता की घोषणा की

आईजीपीएल ने 10 करोड़ डॉलर की फ्रेंचाइजी प्रतिबद्धता की घोषणा की

Text Size:

नयी दिल्ली, 23 फरवरी (भाषा) इंडियन गोल्फ प्रीमियर लीग (आईजीपीएल) ने सोमवार को देश भर के 10 फ्रेंचाइजी साझेदारों से 10 करोड़ डॉलर की प्रतिबद्धता की घोषणा की जिसमें प्रत्येक निवेशक ने 10 साल की अवधि में लगभग एक करोड़ डॉलर देने का वादा किया। यह खेल को पेशेवर बनाने और इसके विस्तार के लिए लंबे समय तक चलने वाले प्रयास का संकेत है।

आईजीपीएल ने पिछले साल अपना पहला पेशेवर टूर आयोजित किया था जिसमें 11 प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमें 54 होल की मिश्रित स्पर्धाांए कट रहित प्रारूप में खेली गईं। प्रत्येक टूर्नामेंट की इनामी राशि डेढ़ करोड़ रुपये थी। इस टूर में भारत, दुबई और कोलंबो में प्रतियोगिताएं हुईं थीं।

आईजीपीएल ने पिछले साल जुलाई में एक शहर आधारित फ्रेंचाइजी लीग की योजना की घोषणा की थी जो शुरू में जनवरी-फरवरी के लिए तय थी। हालांकि यह प्रतियोगिता तय समय पर नहीं हुई लेकिन आईजीपीएल ने सोमवार को आगामी सत्र के लिए फ्रेंचाइजी स्वामित्व की जानकारी की पुष्टि की।

फ्रेंचाइजी अधिकार हैदराबाद (फीनिक्स), मुंबई (अत्री), कोलकाता (फ्लाइंगमैन अकादमी), दिल्ली (आरवीआर इंफ्रा), चेन्नई (विमत्रा वेंचर्स), विशाखापत्तनम (ग्रीन फ्यूल्स), गोवा (ऑरो रीयल्टी), बेंगलुरु (गोल्फकनेक्ट), पंजाब (कृष्णा ऑटो) और गुरुग्राम (होनर होम्स कंसोर्टियम) को दिए गए हैं।

आईजीपीएल के सीईओ उत्तम सिंह मुंडी ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘यह कोई पारंपरिक खेल निवेश नहीं है। यह खेल के जरिए व्यवसाय को बढ़ाने और देश बनाने का एक मंच है।’’

भाषा सुधीर मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments