scorecardresearch
Monday, 23 February, 2026
होमरिपोर्टसिंगापुर दौरे पर योगी सरकार की बड़ी सफलता, 6,650 करोड़ के निवेश समझौते

सिंगापुर दौरे पर योगी सरकार की बड़ी सफलता, 6,650 करोड़ के निवेश समझौते

समझौते के तहत जेवर एयरपोर्ट क्षेत्र में 100 एकड़ में इंटरनेशनल थीम्ड टाउनशिप विकसित की जाएगी, जिसमें ₹3,500 करोड़ का निवेश होगा और करीब 12,000 रोजगार के अवसर पैदा होंगे.

Text Size:

लखनऊ: योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के पहले ही दिन उत्तर प्रदेश को बड़ी निवेश सफलता मिली है. सरकार ने यूनिवर्सल सक्सेस ग्रुप के साथ ₹6,650 करोड़ के निवेश समझौते किए हैं. मुख्यमंत्री ने निवेशकों को लखनऊ में डेटा सेंटर स्थापित करने का भी आमंत्रण दिया.

समझौते के तहत जेवर एयरपोर्ट क्षेत्र में 100 एकड़ में इंटरनेशनल थीम्ड टाउनशिप विकसित की जाएगी, जिसमें ₹3,500 करोड़ का निवेश होगा और करीब 12,000 रोजगार के अवसर पैदा होंगे.

इसके अलावा कानपुर–लखनऊ हाईवे पर 50 एकड़ में ₹650 करोड़ की लागत से लॉजिस्टिक्स पार्क बनाया जाएगा, जिससे 7,500 लोगों को रोजगार मिलेगा.

वहीं नोएडा और ग्रेटर नोएडा में ₹2,500 करोड़ के निवेश से हाइपरस्केल डेटा सेंटर पार्क स्थापित करने की योजना है, जिसकी क्षमता 40 मेगावाट होगी.

सरकार का कहना है कि इन समझौतों से उत्तर प्रदेश में निवेश और रोजगार के नए अवसर खुलेंगे और प्रदेश ग्लोबल निवेशकों के लिए पसंदीदा गंतव्य के रूप में और मजबूत होगा.

share & View comments