नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कांग्रेस पर तीखा हमला किया. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने एक राष्ट्रीय कार्यक्रम की गरिमा को ठेस पहुंचाई. यह बयान उस घटना के कुछ दिन बाद आया, जब कांग्रेस की युवा इकाई के सदस्यों ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान “शर्टलेस” प्रदर्शन किया था.
मेरठ में नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद एक जनसभा में मोदी ने कहा, “कांग्रेस ने एक वैश्विक कार्यक्रम को अपनी ‘गंदी और नंगी’ राजनीति का अखाड़ा बना दिया.”
उन्होंने कहा कि यह समिट बीजेपी का कार्यक्रम नहीं था. उन्होंने कहा कि इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का विरोध एक राष्ट्रीय कार्यक्रम की गरिमा के खिलाफ था.
उन्होंने कहा, “कांग्रेस को याद रखना चाहिए था कि एआई ग्लोबल समिट बीजेपी का कार्यक्रम नहीं था, यह देश का कार्यक्रम था. यह देश के सम्मान का कार्यक्रम था. लेकिन परसों कांग्रेस ने सारी मर्यादा तोड़ दी. आज पूरे देश में लोग कांग्रेस की नीति और नीयत पर थूक रहे हैं. लेकिन दुर्भाग्य देखिए कि इतनी पुरानी पार्टी के नेता शर्म करने के बजाय बेशर्मी से बयान दे रहे हैं. कांग्रेस की इस भ्रष्ट नीति की पूरे देश में निंदा हो रही है.”
शुक्रवार को इंडियन यूथ कांग्रेस के सदस्यों ने नई दिल्ली में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के स्थल पर “शर्टलेस” प्रदर्शन किया. वे मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर वाले टी-शर्ट लेकर पहुंचे थे और सरकार तथा भारत-अमेरिका समझौते के खिलाफ नारे लगा रहे थे.
उसी दिन दिल्ली पुलिस ने इस मामले में चार यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया. मामले में किसी बड़े साजिश के पहलू की भी जांच चल रही है.
मेरठ में बोलते हुए मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेतृत्व राजनीतिक मतभेद के बजाय निजी दुश्मनी से प्रेरित है. उन्होंने कहा, “कांग्रेस नेता मोदी से नफरत करते हैं. वे मेरी कब्र खोदना चाहते हैं. वे मेरी मां का अपमान करने से भी नहीं हिचकते.”
उन्होंने आगे कहा, “मुझे एक बात से संतोष है कि दिल्ली में जो घटना हुई, उसमें कांग्रेस के सभी सहयोगी दलों ने खुलकर कांग्रेस की आलोचना की. मैं इसके लिए सार्वजनिक रूप से उनका आभार व्यक्त करता हूं.”
मोदी ने कहा कि भारत ने सफलतापूर्वक एक वैश्विक समिट आयोजित की, जिसमें 80 से अधिक देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए. उन्होंने कहा, “एक तरफ देशवासी भारत को विकसित बनाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं. लेकिन देश में ही कुछ राजनीतिक दल हैं जिन्हें भारत की सफलता पच नहीं रही है. अभी आपने देखा कि दुनिया की सबसे बड़ी एआई इम्पैक्ट समिट भारत में हुई.”
उन्होंने कहा, “दुनिया के किसी भी विकासशील देश में ऐसा सम्मेलन पहले कभी नहीं हुआ था. लेकिन कांग्रेस और उसका तंत्र भारत के इस वैश्विक कार्यक्रम को अपनी नंगी और गंदी राजनीति का मंच बना दिया. कार्यक्रम स्थल पर विदेशी मेहमानों के सामने कांग्रेस कार्यकर्ता कपड़े उतारकर पहुंच गए. मैं कांग्रेस नेताओं से पूछता हूं, देश तो पहले से जानता है कि आप नंगे हैं, फिर कपड़े उतारने की क्या जरूरत थी.”
संसद के बजट सत्र का जिक्र करते हुए, जब उन्होंने विपक्ष की महिला सांसदों द्वारा हंगामे की आशंका के कारण लोकसभा में संबोधन नहीं देने का फैसला किया था, मोदी ने कहा, “महिला सांसदों को आगे करके और सीट घेरकर आप प्रधानमंत्री नहीं बन सकते. क्या आप इतने खोखले हो गए हैं कि अब माताओं और बहनों को आगे कर रहे हैं. कांग्रेस देश पर बोझ बन गई है.”
(इस रिपोर्ट को अंग्रेज़ी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
यह भी पढ़ें: मिलिए नीरज गोयत से—मुक्केबाज़ी, विवाद और शोहरत के बीच जीते दोहरी ज़िंदगी
