scorecardresearch
Sunday, 22 February, 2026
होमरिपोर्टहरिद्वार कुंभ 2027 दिव्य और भव्य होगा: सीएम धामी

हरिद्वार कुंभ 2027 दिव्य और भव्य होगा: सीएम धामी

तैयारियों की समीक्षा, अक्टूबर तक सभी कार्य पूरे करने के निर्देश.

Text Size:

नई दिल्ली: हरिद्वार में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुंभ मेला 2027 की तैयारियों की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि आगामी कुंभ दिव्य, भव्य और ऐतिहासिक होगा तथा श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगमता सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है.

मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को बेहतर समन्वय के साथ तय समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए. स्थायी और अस्थायी कार्यों को अक्टूबर तक पूरा करने, निर्माण कार्यों का थर्ड पार्टी ऑडिट कराने तथा परिवहन और पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया.

उन्होंने भीड़ प्रबंधन, महिला और वृद्ध श्रद्धालुओं के विशेष प्रबंध, स्वच्छता, स्वास्थ्य सुविधाएं और बोट व बाइक एंबुलेंस की व्यवस्था पर जोर दिया. सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल, साइबर सुरक्षा और अग्निशमन प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए. बैठक में मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने भी प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की.

share & View comments