scorecardresearch
Tuesday, 24 March, 2026
होमदेशदिल्ली के एक बाजार में खरीदारों के बैग से नकदी चुराने के आरोप में दो भाई गिरफ्तार

दिल्ली के एक बाजार में खरीदारों के बैग से नकदी चुराने के आरोप में दो भाई गिरफ्तार

Text Size:

नयी दिल्ली, 21 फरवरी (भाषा) पूर्वी दिल्ली के गांधी नगर बाजार क्षेत्र में खरीदारी करने वालों के बैग से नकदी चुराने के आरोप में दो भाइयों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि उत्तम नगर निवासी आरोपी सनी (34) और हनी (32) को गांधी नगर में इसी महीने की शुरुआत में दर्ज चोरी के दो मामलों के बाद गिरफ्तार किया गया। उनके पास से चोरी किए गए कुल 83,000 रुपये बरामद किए।

पुलिस ने बताया कि इन दोनों भाइयों ने व्यस्त बाजार में 12 फरवरी को व्यापारियों और ग्राहकों के थैलों से 1.5 लाख रुपये तथा 14 फरवरी को 78,000 रुपये चोरी किए थे।

जांच के दौरान, सीसीटीवी फुटेज से संदिग्धों की पहचान करने में मदद मिली और 17 फरवरी को चोरी करने के इरादे से फिर बाजार में आने पर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि सनी से मौके पर ही 50,000 रुपये नकद बरामद किए और बाद में हनी के घर से 15,000 रुपये बरामद किए गए।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ में पहले हुई चोरियों से जुड़े 18,000 रुपये और बरामद किए गए।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने थोक बाजार में सामान या नकदी से भरे थैले ले जाने वाले लोगों को निशाना बनाने की बात कबूल की है।

पुलिस ने बताया कि सनी के खिलाफ पहले से ही शस्त्र अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज है।

भाषा यासिर प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments