scorecardresearch
Tuesday, 24 March, 2026
होमदेशझारखंड के गिरिडीह में झामुमो कार्यकर्ता का अधजला शव मिला

झारखंड के गिरिडीह में झामुमो कार्यकर्ता का अधजला शव मिला

Text Size:

गिरिडीह, 21 फरवरी (भाषा) झारखंड के गिरिडीह जिले में शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के एक कार्यकर्ता का अधजला शव मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान 45 वर्षीय राकेश महतो के रूप में हुई है, जो पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष थे।

इस संबंध में एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि महतो का शव निमियाघाट थाना क्षेत्र में घुटवली के पास एक सुनसान जगह पर मिला।

निमियाघाट थाना प्रभारी सुमन कुमार ने कहा, ‘‘प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि राकेश महतो की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई और फिर सबूत मिटाने के लिए शव को आग लगा दी गई। फॉरेंसिक टीम घटनास्थल से सबूत जुटाएगी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जाएगा।’’

उन्होंने कहा कि जांच जारी है और अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जाएगा।

भाषा तान्या नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments