scorecardresearch
Saturday, 21 February, 2026
होमदेशराजस्थान: जयपुर में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

राजस्थान: जयपुर में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

Text Size:

जयपुर, 20 फरवरी (भाषा) राजस्थान के जयपुर में शुक्रवार शाम सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, हादसा खरबास सर्कल के पास उस समय हुआ, जब मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक मानसरोवर की ओर जा रहे थे कि तभी पीछे से आई तेज रफ्तार एक कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

पुलिस ने बताया कि घायलों को गंभीर हालत में पास के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनमें से एक युवक को मृत घोषित कर दिया जबकि दो अन्य लड़कों का इलाज जारी है।

पुलिस के मुताबिक, हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने बताया कि कार चालक की तलाश की जा रही है।

भाषा पृथ्वी जितेंद्र

जितेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments