scorecardresearch
Saturday, 21 February, 2026
होमदेशनफरत की राजनीति ने सामाजिक ताने-बाने को तोड़ दिया है: राहुल

नफरत की राजनीति ने सामाजिक ताने-बाने को तोड़ दिया है: राहुल

Text Size:

नयी दिल्ली, 20 फरवरी (भाषा) लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर कथित हमलों की निंदा करते हुए कहा है कि ‘नफरत की राजनीति ने न केवल संस्थानों को नुकसान पहुंचाया है बल्कि हमारे सामाजिक ताने-बाने को भी तोड़ दिया है।’

राहुल गांधी ने देश के विभिन्न हिस्सों से सामने आई हिंसा और उत्पीड़न की घटनाओं पर जताई गई चिंताओं के जवाब में ‘जम्मू-कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन’ (जेकेएसए) के राष्ट्रीय संयोजक नासिर खुहमी को लिखे एक पत्र में यह टिप्पणी की।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने 18 फरवरी की तिथि वाले पत्र में कहा कि वह कश्मीरियों पर हाल में हुए हिंसक हमलों से ‘बहुत चिंतित’ हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि ‘सरकार द्वारा गुप्त रूप से और खुले तौर पर समर्थित’ ताकतों ने ‘अल्पसंख्यकों और हाशिए पर रहने वाले वर्गों के खिलाफ आतंक का राज कायम कर दिया है।’

राहुल गांधी ने कहा, ‘कांग्रेस पार्टी हिंसा के सभी रूपों की कड़ी निंदा करती है और नफरत से लड़ना जारी रखेगी।’

कई उत्तर भारतीय राज्यों में कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं के कथित उत्पीड़न, उन पर हमले और धमकी की घटनाओं पर चिंता के बीच यह घटनाक्रम सामने आया है।

जम्मू-कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में कश्मीरी शॉल विक्रेताओं के खिलाफ धमकियों और हमलों में वृद्धि का आरोप लगाया है।

भाषा हक माधव वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments