scorecardresearch
Monday, 23 February, 2026
होमरिपोर्टमध्यप्रदेश में 4.38 लाख करोड़ का रोलिंग बजट पेश, स्वास्थ्य और किसान कल्याण पर जोर

मध्यप्रदेश में 4.38 लाख करोड़ का रोलिंग बजट पेश, स्वास्थ्य और किसान कल्याण पर जोर

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि 2047 के स्वर्णिम मध्यप्रदेश की नींव रखी. नक्सलवाद खत्म करने और कृषि क्षेत्र में बड़े निवेश का दावा.

Text Size:

नई दिल्ली: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विधानसभा के बजट सत्र में राज्यपाल मंगुभाई पटेल के अभिभाषण पर धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि राज्य ने 2026-27 के लिए 4 लाख 38 हजार 317 करोड़ रुपए का रोलिंग बजट पेश किया है. उन्होंने कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था मजबूत और भविष्योन्मुखी है तथा 2047 के स्वर्णिम मध्यप्रदेश की आधारशिला रखी जा रही है.

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह के मार्गदर्शन में राज्य में 35 साल पुरानी नक्सल समस्या समाप्त कर दी गई है. स्वास्थ्य क्षेत्र में नए मेडिकल कॉलेज, एयर एंबुलेंस सेवा और 46 हजार से अधिक पदों की स्वीकृति दी गई है.

किसान कल्याण वर्ष मनाते हुए सरकार ने कृषि और संबद्ध क्षेत्रों के लिए 88 हजार 910 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है तथा समर्थन मूल्य पर रिकॉर्ड खरीद का दावा किया है.

share & View comments