scorecardresearch
Saturday, 21 February, 2026
होमदेशपंजाब : घर में आग लगने से व्यक्ति की मौत

पंजाब : घर में आग लगने से व्यक्ति की मौत

Text Size:

लुधियाना, 19 फरवरी (भाषा) पंजाब के लुधियाना में बृहस्पतिवार को एक घर में आग लगने से 63 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि घटना दाल बाजार के पास मोहल्ला बांदिया में हुई। उस समय चरणजीत शर्मा घर में अकेले थे। उसने बताया कि शर्मा की पत्नी स्कूल शिक्षिका हैं और हादसे के समय स्कूल में थीं।

पुलिस ने बताया कि आग लगने के कारण की जानकारी नहीं मिल पाई है।

अधिकारियों ने बताया कि आग इतनी भीषण थी कि कोई भी घर में प्रवेश नहीं कर सका और घर पूरी तरह से जलकर खाक हो गया।

उन्होंने बताया कि घर तक पहुंचने का रास्ता संकरा था जिससे दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने में समय लगा।

भाषा धीरज अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments