scorecardresearch
Thursday, 12 March, 2026
होमदेशअर्थजगतभारत में प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं है लॉरियल, बनाई नई रणनीतिक योजना: सीईओ

भारत में प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं है लॉरियल, बनाई नई रणनीतिक योजना: सीईओ

Text Size:

नयी दिल्ली, 15 फरवरी (भाषा) फ्रांस की प्रमुख सौंदर्य प्रसाधन कंपनी लॉरियल भारतीय बाजार में अपने प्रदर्शन से ‘संतुष्ट नहीं’ है। कंपनी के वैश्विक मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) निकोलस हिरोनिमस के अनुसार, वर्ष 2025 में एक अंक में वृद्धि दर्ज करने के बावजूद कंपनी की बाजार हिस्सेदारी में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है।

पिछले सप्ताह चौथी तिमाही के नतीजों पर चर्चा के दौरान हिरोनिमस ने कहा कि लॉरियल के कुल कारोबार में भारत का योगदान वर्तमान में लगभग एक प्रतिशत है, जो काफी कम है। उन्होंने कहा कि भारत में रफ्तार बदलने के लिए वित्तीय और मानव संसाधन, दोनों स्तरों पर काफी प्रयासों की आवश्यकता है।

हिरोनिमस ने अपने शुरुआती संबोधन में कहा, ‘‘भारत उम्मीदों पर खरा नहीं उतर रहा है और इस साल से हमने वहां एक नई व्यवस्था शुरू की है।’’ हालांकि, उन्होंने उम्मीद जताई कि कंपनी 2026 में बेहतर प्रदर्शन करना शुरू कर देगी।

लॉरियल ने पिछले साल भारत के लिए जैक्स लेबेल के नेतृत्व में एक नया दल नियुक्त किया था। कंपनी को भारत में विकास की वापसी की उम्मीद है, जहां बढ़ती अर्थव्यवस्था, लोगों के पास बढ़ती खर्च योग्य आय और युवाओं की बढ़ती संख्या के कारण सौंदर्य उत्पादों के बाजार में तेजी देखी जा रही है।

भाषा अजय सुमित

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments