scorecardresearch
Saturday, 14 March, 2026
होमदेशअर्थजगतफ्रैक्टल एनालिटिक्स के आईपीओ को 2.66 गुना अभिदान मिला

फ्रैक्टल एनालिटिक्स के आईपीओ को 2.66 गुना अभिदान मिला

Text Size:

नयी दिल्ली, 11 फरवरी (भाषा) एआई समाधान प्रदाता फ्रैक्टल एनालिटिक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बुधवार को बोली के अंतिम दिन 2.66 गुना अभिदान प्राप्त हुआ।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, 2,834 करोड़ रुपये के आईपीओ में 1,85,79,360 शेयरों के मुकाबले 4,94,79,888 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं।

पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के लिए कोटा को 4.18 गुना अभिदान मिला, जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को 1.06 गुना अभिदान प्राप्त हुआ। व्यक्तिगत निवेशकों के लिए खुदरा हिस्से को 1.03 गुना अभिदान प्राप्त हुआ।

फ्रैक्टल एनालिटिक्स ने शुक्रवार को एंकर निवेशकों से 1,248.26 करोड़ रुपये जुटाए।

फ्रैक्टल एनालिटिक्स के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 857 रुपये से 900 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

भाषा योगेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments