scorecardresearch
Wednesday, 11 February, 2026
होमरिपोर्टजमाअत मुख्यालय में ज़िया-उस-सलाम की नई किताब 'ए मिनट ए डे' का लोकार्पण

जमाअत मुख्यालय में ज़िया-उस-सलाम की नई किताब ‘ए मिनट ए डे’ का लोकार्पण

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जमाअत के उपाध्यक्ष मलिक मोहतसिम ख़ान ने कहा कि यह पुस्तक परिश्रम और समर्पण का परिणाम है.

Text Size:

नई दिल्ली: प्रसिद्ध पत्रकार और लेखक ज़िया-उस-सलाम की नई किताब “ए मिनट ए डे. एनर्ज़ाइज़र्स एंड एडमोनिशन्स फ्रॉम द क़ुरआन” का लोकार्पण जमाअत-ए-इस्लामी हिंद के मुख्यालय में किया गया. यह किताब मार्कज़ी मक्तबा इस्लामी, दिल्ली द्वारा प्रकाशित की गई है और क़ुरआन की चयनित आयतों पर आधारित 365 नसीहतें प्रस्तुत करती है.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जमाअत के उपाध्यक्ष मलिक मोहतसिम ख़ान ने कहा कि यह पुस्तक परिश्रम और समर्पण का परिणाम है. उन्होंने कहा कि क़ुरआन मानवता को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने का माध्यम है और इससे जुड़ना आवश्यक है.

लेखक ज़िया-उस-सलाम | स्पेशल अरेंजमेंट

लेखक ज़िया-उस-सलाम ने कहा कि अल्लाह के निकट होने का सर्वोत्तम तरीका क़ुरआन से संबंध मजबूत करना है. उन्होंने भौतिकवाद को वर्तमान समय की बड़ी चुनौती बताते हुए कहा कि सच्ची ऊर्जा और मार्गदर्शन ईश्वर के वचन से मिलता है.

लेखक ज़िया-उस-सलाम की नई किताब | स्पेशल अरेंजमेंट

इस्लामी विद्वान इफ्तिख़ार अली हाशमी ने कहा कि क़ुरआन समस्त मानवता के लिए मार्गदर्शक है. कार्यक्रम में प्रश्नोत्तर सत्र भी हुआ. पुस्तक की कीमत 380 रुपये है और यह ऑनलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध है.


यह भी पढ़ें: MVA का क्या होगा? सेना-यूबीटी से दूरी और NCP समीकरण ने बढ़ाई कांग्रेस की चिंता


 

share & View comments