scorecardresearch
Wednesday, 11 February, 2026
होमदेशगुरुग्राम: ‘भारत से नाजुक संबंधों’ का हवाला देते हुए एक सीईओ का अमेरिकी वीजा आवेदन खारिज

गुरुग्राम: ‘भारत से नाजुक संबंधों’ का हवाला देते हुए एक सीईओ का अमेरिकी वीजा आवेदन खारिज

Text Size:

गुरुग्राम, 10 फरवरी (भाषा) हरियाणा के गुरुग्राम में एक कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) ने दावा किया कि अधिकारियों ने ‘भारत से अमेरिका के नाजुक संबंधों’ का हवाला देते हुए उनका अमेरिकी वीजा आवेदन खारिज कर दिया।

सीईओ जसवीर सिंह ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि भारत में कंपनी चलाने, स्थानीय कर्मचारियों को रोजगार देने, करों का भुगतान करने और पिछले 13 साल में अपना पूरा पेशेवर जीवन इसी देश में बिताने के बावजूद, इसे ‘भारत लौटने का पर्याप्त आधार नहीं’ माना गया।

सिंह ने पोस्ट में कहा, “भारत के प्रति मेरी प्रतिबद्धता आपकी प्रक्रिया की तर्कशीलता से कहीं अधिक है। भारत में अमेरिका के राजदूत और टीम, अगर यही आपका मापदंड है, तो या तो इरादे की आपकी परिभाषा गलत है या आपकी मूल्यांकन प्रक्रिया में गंभीर बदलाव की आवश्यकता है। नयी दिल्ली स्थित दूतावास की टीम को बेहतर प्रशिक्षण दें।”

सिंह ने अपनी पोस्ट के साथ एक तस्वीर साझा की, जो नयी दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास का आधिकारिक पत्र प्रतीत होती है।

दस्तावेज में लिखा था कि उन्हें अमेरिकी आव्रजन कानून के तहत गैर-आप्रवासी वीजा के लिए अयोग्य पाया गया है।

दस्तावेज में यह भी बताया गया कि आप (जसवीर सिंह) यह साबित नहीं कर पाए कि अमेरिका में आपकी प्रस्तावित गतिविधियां उस गैर-आप्रवासी वीजा के वर्गीकरण के अनुरूप होंगी, जिसके लिए आपने आवेदन किया गया था।

पत्र में यह भी बताया गया कि वीजा आवेदकों को अपने गृह देश से मजबूत पेशेवर, वित्तीय, सामाजिक या पारिवारिक संबंध स्थापित करने होंगे।

भाषा जितेंद्र आशीष

आशीष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments