देहरादून, 10 फरवरी (भाषा) उत्तराखंड के देहरादून में एक बुर्काधारी व्यक्ति द्वारा एक नामी स्कूल के बाहर से एक छात्रा के अपहरण के प्रयास की खबरों का पुलिस ने मंगलवार को खंडन किया।
देहरादून के नगर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि जांच के दौरान इस बात को असत्य पाया गया और इस प्रकार की कोई घटना नहीं हुर्ई है।
उन्होंने बताया, “इस संबंध में स्कूल प्रबंधन, छात्रा व उसके अभिभावकों से बात की गयी और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की गयी। मामले की जांच में यह बात सामने आई कि इस प्रकार की कोई घटना नहीं हुई।”
भाषा दीप्ति जितेंद्र
जितेंद्र
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
