scorecardresearch
Wednesday, 11 February, 2026
होमखेलसचिन तेंदुलकर ने राहुल गांधी से मुलाकात की, बेटे अर्जुन की शादी का निमंत्रण दिया

सचिन तेंदुलकर ने राहुल गांधी से मुलाकात की, बेटे अर्जुन की शादी का निमंत्रण दिया

Text Size:

नयी दिल्ली, 10 फरवरी (भाषा) महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से यहां मुलाकात की और उन्हें अपने बेटे अर्जुन की शादी का निमंत्रण दिया।

तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजलि, बेटे अर्जुन, उनकी मंगेतर सानिया, बेटी सारा और कुछ अन्य लोगों के साथ सोनिया गांधी के 10 जनपथ स्थित आवास पर राहुल गांधी से मिले।

तेंदुलकर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में राहुल गांधी के साथ अपने परिवार की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘‘हमारे परिवार को राहुल गांधी से मिलने और उन्हें अर्जुन-सानिया की शादी का निमंत्रण देने का अवसर मिला। ’’

गोवा के लिए खेलने वाले पेशेवर क्रिकेटर अर्जुन और सानिया की हाल में सगाई हुई थी। अब दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

भाषा नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments