scorecardresearch
Wednesday, 11 February, 2026
होमखेलहसरंगा और ब्रैसवेल टी20 विश्व कप से बाहर

हसरंगा और ब्रैसवेल टी20 विश्व कप से बाहर

Text Size:

नयी दिल्ली, 10 फरवरी (भाषा) श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा और न्यूजीलैंड के माइकल ब्रेसवेल चोट के कारण मंगलवार को टी20 विश्व कप के शेष मुकाबलों से बाहर हो गए।

हसरंगा को रविवार को आयरलैंड के खिलाफ श्रीलंका के शुरुआती मैच के दौरान बाईं मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था।  आईसीसी ने हसरंगा के स्थान पर एक लेग स्पिन हरफनमौला दुशान हेमांथ को श्रीलंका की टीम में शामिल करने की मंजूरी दे दी है।

 माइकल ब्रेसवेल को न्यूजीलैंड के टूर्नामेंट के शुरुआती मैच से पहले अभ्यास के दौरान पिंडली में चोट लग गई। यह मैच आठ फरवरी को चेन्नई में अफगानिस्तान के खिलाफ खेला गया था।

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने एक बयान में कहा, “ब्रेसवेल पिछले महीने भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में लगी पिंडली की चोट से उबर चुके थे, लेकिन रविवार को अभ्यास के दौरान मांसपेशी दोबारा चोटिल हो गई।”

बयान में आगे कहा गया, “जांच के बाद चोट की पुष्टि हुई है और उनके पूरी तरह फिट होने में लगभग तीन सप्ताह का समय लग सकता है।”

ऑफ स्पिन ऑलराउंडर कोल मैककॉन्ची, तेज गेंदबाज बेन सीयर्स के साथ रिजर्व के तौर पर टीम से जुड़ने के लिए भारत आएंगे।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments