एटा (उप्र), 10 फरवरी (भाषा) एटा जिले के साकेत थाना इलाके में एक विवाहिता का शव एक नाले से बरामद किया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि सोमवार को मिले शव की पहचान शैलेश की पत्नी निर्मला (30) के रूप में हुई है।
उसने बताया कि निर्मला के मायके पक्ष ने शैलेश और उसके परिवार पर महिला की हत्या का आरोप लगाया है।
पुलिस ने महिला के मायके पक्ष के लोगों के हवाले से बताया कि निर्मला रविवार को अपनी बहन के घर किसी कार्यक्रम में शामिल होने गई थी जिसके बाद उसके पति से उसकी कथित तौर पर बहस हो गई।
पुलिस के अनुसार, निर्मला के भाई कमलेश कुमार और पिता रघुवीर सिंह ने आरोप लगाया कि महिला ने फोन कर शैलेश द्वारा मारपीट किए जाने और उसे धमकी दिए जाने की शिकायत की थी।
थाना प्रभारी निरीक्षक विदेश राठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
भाषा सं आनन्द
सिम्मी
सिम्मी
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
