scorecardresearch
Wednesday, 11 February, 2026
होमदेशटीना अंबानी को जल्द फिर से समन भेजेगा ईडी

टीना अंबानी को जल्द फिर से समन भेजेगा ईडी

Text Size:

नयी दिल्ली, 10 फरवरी (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) धन शोधन मामले में पूछताछ के लिए ‘रिलायंस ग्रुप’ के चेयरमैन अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी को जल्द नया समन जारी करेगा। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, पूर्व अभिनेत्री टीना अंबानी को सोमवार को यहां संघीय एजेंसी के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया था लेकिन वह उपस्थित नहीं हुईं।

उन्होंने बताया कि टीना को जल्द ही पूछताछ के लिए फिर बुलाया जाएगा।

ऐसा समझा जाता है कि उन्हें न्यूयॉर्क के मैनहट्टन में एक आलीशान संपत्ति की खरीद से जुड़े धन के लेनदेन के संबंध में पूछताछ के लिए तलब किया गया था।

ईडी ने हाल में इस मामले में ‘रिलायंस कम्युनिकेशन’ (आरकॉम) के पूर्व अध्यक्ष पुनीत गर्ग से पूछताछ की थी।

उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर ईडी ने अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप (एडीएजी) के खिलाफ कथित बैंक धोखाधड़ी और उससे जुड़ी वित्तीय अनियमितताओं के कई मामलों की जांच के लिए हाल में एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया है।

भाषा खारी सिम्मी

सिम्मी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments