scorecardresearch
Wednesday, 11 February, 2026
होमदेशजम्मू-कश्मीर विस अध्यक्ष ने विधायक के माइक्रोफोन लाने के मामले की जांच के आदेश दिए

जम्मू-कश्मीर विस अध्यक्ष ने विधायक के माइक्रोफोन लाने के मामले की जांच के आदेश दिए

Text Size:

जम्मू,नौ फरवरी (भाषा) जम्मू-कश्मीर विधानसभा के अध्यक्ष अब्दुल रहीम राथर ने सोमवार को एक विधायक द्वारा सदन में माइक्रोफोन लाने की खबरों पर गंभीर चिंता व्यक्त की और अधिकारियों को इस मामले की गहन जांच करने तथा उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

विधानसभा अध्यक्ष की यह टिप्पणी नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायक अल्ताफ अहमद वानी द्वारा यह मुद्दा उठाए जाने के बाद आई कि पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के विधायक वहीद उर रहमान पारा कथित तौर पर सदन में माइक्रोफोन लेकर आए थे।

राथर ने जोर देकर कहा कि किसी सदस्य के लिए सदन में माइक्रोफोन लाना अनैतिक है। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने इस मामले को गंभीरता से संज्ञान में लिया है।’’

राथर ने विधानसभा सचिवालय को इस मुद्दे की विस्तृत जांच करने और नियमों के अनुसार उचित कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया।

भाषा

नोमान धीरज

धीरज

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments