scorecardresearch
Tuesday, 10 February, 2026
होमदेशसीबीआई रिपोर्ट में तिरूपति के लड्डू में मिलावट की पुष्टि हुई : श्रीनिवासानंद सरस्वती

सीबीआई रिपोर्ट में तिरूपति के लड्डू में मिलावट की पुष्टि हुई : श्रीनिवासानंद सरस्वती

Text Size:

विशाखापत्तनम, नौ फरवरी (भाषा) आंध्र प्रदेश साधु परिषद के अध्यक्ष श्रीनिवासानंद सरस्वती ने सोमवार को आरोप लगाया कि तिरुपति लड्डू पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की रिपोर्ट ने घी में मिलावट की पुष्टि की है।

सरस्वती ने दावा किया कि 20 करोड़ रुपये के लड्डू में मिलावट की गई थी।

उन्होंने आरोप लगाया कि एक ‘खाद्य माफिया’ पवित्र लड्डू (पवित्र मिठाई) में मिलावट करने में शामिल है और कहा कि ‘रसायन युक्त’ लड्डू खाने के बाद श्रद्धालु बीमार पड़ सकते हैं।

उन्होंने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘सीबीआई ने एक रिपोर्ट दी है जिसमें पुष्टि की गई है कि तिरुपति के लड्डू में मिलावट थी। सीबीआई ने निष्कर्ष निकाला है कि 20 करोड़ रुपये के लड्डू में मिलावट की गई थी।’

लड्डू में मिलावट के मामले में सीबीआई की रिपोर्ट के आधार पर सरकार से कार्रवाई की मांग करते हुए उन्होंने चेतावनी दी कि गलत करने वाले भगवान वेंकटेश्वर के दंड से बच नहीं सकते।

भाषा शुभम रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments