scorecardresearch
Monday, 9 February, 2026
होमरिपोर्टशहडोल को 747.91 करोड़ की विकास सौगात, 139 कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन: सीएम मोहन यादव

शहडोल को 747.91 करोड़ की विकास सौगात, 139 कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन: सीएम मोहन यादव

मुख्यमंत्री ने माता शबरी को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने अपने चरित्र और सत्कर्मों से पूरे वनवासी और जनजातीय समाज का मान बढ़ाया.

Text Size:

शहडोल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्राम गंधिया से शहडोल जिले को 747.91 करोड़ रुपए की लागत से 139 विकास कार्यों की सौगात दी. इनमें 613 करोड़ रुपए से अधिक लागत के 79 कार्यों का लोकार्पण और 134 करोड़ रुपए से अधिक के 60 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है. मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विभिन्न सरकारी योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ भी वितरित किए.

सीएम मोहन यादव ने कहा कि जनजातीय समाज का समग्र कल्याण सरकार की प्राथमिकता है.

उन्होंने बताया कि पीएम जन-मन योजना और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत प्रदेश में सैकड़ों करोड़ रुपए के विकास कार्य किए जा रहे हैं.

मुख्यमंत्री ने माता शबरी को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने अपने चरित्र और सत्कर्मों से पूरे वनवासी और जनजातीय समाज का मान बढ़ाया.

उन्होंने बताया कि प्रदेश में 1450 किमी लंबे राम वन गमन पथ का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें ग्राम गंधिया को भी शामिल किया गया है.

मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास को लेकर कई अहम घोषणाएं कीं. इनमें ब्यौहारी में 30 बिस्तरीय अस्पताल का निर्माण, सीतामढ़ी धाम को धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करना, संजय डूबरी टाइगर रिजर्व का एक गेट ब्यौहारी की ओर खोलना और महुआ व कटहल आधारित उत्पादों के लिए औद्योगिक विकास केंद्र की स्थापना शामिल है. इसके अलावा जयसिंहनगर बायपास निर्माण और आमाडीह उप तहसील को तहसील बनाने की भी घोषणा की गई.

share & View comments