scorecardresearch
Monday, 9 February, 2026
होमरिपोर्टबुंदेलखंड में हर घर नल से बदली जिंदगी, घर-घर पहुंचा स्वच्छ पानी

बुंदेलखंड में हर घर नल से बदली जिंदगी, घर-घर पहुंचा स्वच्छ पानी

जल जीवन मिशन के तहत घर-घर नल से पानी पहुंचने से महिलाओं को पानी की तलाश में भटकना नहीं पड़ रहा और हैंडपंपों पर लगने वाली भीड़ से भी छुटकारा मिला है.

Text Size:

लखनऊ: कभी पानी की किल्लत, सूखा और दूर-दराज के कुंओं तक जाने की मजबूरी झेलने वाला बुंदेलखंड अब ‘हर घर नल’ योजना से नई उम्मीद देख रहा है.

जल जीवन मिशन के तहत घर-घर नल से पानी पहुंचने से महिलाओं को पानी की तलाश में भटकना नहीं पड़ रहा और हैंडपंपों पर लगने वाली भीड़ से भी छुटकारा मिला है.

महोबा, चित्रकूट, झांसी, बांदा और हमीरपुर जैसे जिलों में पाइपलाइन और ओवरहेड टैंकों के जरिए लाखों लोगों तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाया जा रहा है.

सिर्फ आधार कार्ड के आधार पर नल कनेक्शन मिलने से गरीब परिवारों को भी बड़ी राहत मिली है. गांवों में सार्वजनिक नल लगे हैं और स्कूलों, आरोग्य मंदिरों में भी स्वच्छ पानी उपलब्ध हो रहा है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह योजना बुंदेलखंड के लिए किसी वरदान से कम नहीं है.

पानी की उपलब्धता से स्वास्थ्य, स्वच्छता और बच्चों की पढ़ाई पर सकारात्मक असर पड़ा है और क्षेत्र में सामाजिक सुरक्षा भी मजबूत हुई है.

share & View comments