scorecardresearch
Monday, 9 February, 2026
होमदेशकोच्चि में विदेशी महिला का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

कोच्चि में विदेशी महिला का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

Text Size:

कोच्चि, नौ फरवरी (भाषा) केरल में कोच्चि-मुजिरिस द्विवार्षिक कला समारोह में भाग लेने आई एक विदेशी महिला का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में नवी मुंबई के एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, पिछले महीने कोच्चि-मुजिरिस द्विवार्षिक प्रदर्शनी में भाग लेने के लिए कोच्चि आई ताइवान की एक महिला की शिकायत के बाद सुमित कटारे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

उसने बताया कि भारत से जाने के बाद महिला ने ईमेल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई और इसके आधार पर मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने बताया कि सात फरवरी को दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, शिकायतकर्ता की 18 जनवरी को फोर्ट कोच्चि स्थित कला कार्यक्रम स्थल पेपर हाउस के बाहर आरोपी से दोस्ती हुई।

प्राथमिकी में कहा गया है कि कटारे ने महिला को शराब पीने के लिए बुलाया लेकिन उसने मना कर दिया।

बाद में 19 जनवरी को कटारे ने फोर्ट कोच्चि ‘बैकवाटर’ क्षेत्र के पास शिकायतकर्ता से संपर्क किया और उसे एक नौका पर ले गया।

प्राथमिकी में कहा गया है कि दोपहर में नौका यात्रा के दौरान आरोपी ने महिला का कथित यौन शोषण किया।

महिला की शिकायत के अनुसार, नौका यात्रा के बाद कटारे ने उसे जबरन ऑटो रिक्शा में बिठाया और इस दौरान भी उसने उसका कथित यौन उत्पीड़न किया।

फोर्ट कोच्चि पुलिस ने यौन उत्पीड़न और पीछा करने के आरोप में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने आरोपी के संपर्क विवरण उपलब्ध कराए हैं, जिसके आधार पर उसे ढूंढने के प्रयास किए जा रहे हैं।

भाषा यासिर सिम्मी

सिम्मी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments