नयी दिल्ली, आठ फरवरी (भाषा) पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी इलाके में एक निजी बस में आग लगने के बाद सहायक का जला हुआ शव बरामद किया गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि दमकल विभाग को शनिवार देर रात 12.33 बजे जनकपुरी मछली बाजार क्षेत्र से घटना की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।
अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने के अभियान के दौरान बस चालक के सहायक के रूप में पहचाने गए 25 वर्षीय सुनील शर्मा का शव बरामद किया गया।
उन्होंने बताया कि आग बुझाने का अभियान एक घंटे से अधिक समय तक जारी रहा।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आशंका है कि आग अगरबत्ती से लगी।
भाषा तान्या प्रशांत
प्रशांत
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
