scorecardresearch
Sunday, 8 February, 2026
होमदेशराजस्थान : सरकारी स्कूल के शिक्षक ने आत्महत्या की

राजस्थान : सरकारी स्कूल के शिक्षक ने आत्महत्या की

Text Size:

जयपुर, आठ फरवरी (भाषा) अलवर जिले के निर्भयपुरा गांव में रविवार को सरकारी स्कूल के एक शिक्षक ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान बद्दन लाल के रूप में हुई है। वे पिछले 25 वर्षों से सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ढेलावास में शिक्षक के रूप में कार्यरत थे और पांच महीने बाद सेवानिवृत्त होने वाले थे। उनका शव घर से लगभग 100 मीटर दूर एक पशु बाड़े में बने टिन शेड में फंदे से लटका मिला।

अकबरपुर थाना प्रभारी सीमा सिंसिनवार ने बताया कि शव को अलवर जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। उन्होंने कहा कि परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से चार पन्नों का एक सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें शिक्षक ने लंबे समय से चली आ रही बीमारी, काम का भारी दबाव, परीक्षाओं और पंचायत चुनावों से जुड़ा दबाव, तथा स्कूल के अन्य कर्मियों के असहयोगात्मक रवैये और मानसिक उत्पीड़न का जिक्र है।

थाना प्रभारी ने बताया कि सुसाइड नोट और अन्य साक्ष्यों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

भाषा बाकोलिया धीरज

धीरज

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments