scorecardresearch
Monday, 9 February, 2026
होमदेशबस्ती से लापता दारोगा का शव अयोध्या में घाघरा नदी से बरामद

बस्ती से लापता दारोगा का शव अयोध्या में घाघरा नदी से बरामद

Text Size:

अयोध्या (उप्र), आठ फरवरी (भाषा) बस्ती जिले में अपनी तैनाती की जगह से गत बृहस्पतिवार से लापता एक दारोगा का शव रविवार को अयोध्या में घाघरा नदी से बरामद किया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक (शहर) अयोध्या चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि बस्ती जिले के परसरमपुर थाने में तैनात रहे दारोगा अजय गौर गत पांच फरवरी को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे। उनका शव आज विक्रमजोत क्षेत्र में घाचरा नदी से बरामद किया गया।

त्रिपाठी ने बताया, ‘‘जब शव बरामद किया गया तो उसपर पुलिस वर्दी थी जिससे पहचान करना आसान हो गया। तलाश के अभियान के दौरान गौर की मोटरसाइकिल बस्ती जिले के अमहट घाट के पास मिली जिससे किसी अनहोनी की आशंका और बढ़ गई थी।’’

पुलिस के अनुसार गौर पांच फरवरी की शाम से लापता थे। मृतक दारोगा की पत्नी ने पुलिस के समक्ष दिये बयान में बताया था कि उन्होंने उस शाम अपने पति से सिर्फ दो से तीन सेकंड के लिए बात की थी, जिसके बाद उनसे सम्पर्क टूट गया था।

एक अधिकारी ने बताया कि गौर की पत्नी ने पुलिस को यह भी बताया कि गौर को पुराने मामले से जुड़ी दुश्मनी के कारण पहले भी जान से मारने की धमकियां मिली थीं।

पुलिस ने इस सिलसिले में गुमशुदगी का मामला दर्ज किया और तलाशी अभियान शुरू किया जिसके बाद शव बरामद हुआ।

पुलिस ने बताया कि दारोगा की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

भाषा सं. सलीम धीरज

धीरज

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments