तिरुवनंतपुरम, आठ फरवरी (भाषा) केरल के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने संतोष ट्रॉफी में उपविजेता रहने पर राज्य की फुटबॉल टीम को रविवार को बधाई देते हुए टीम के जुझारू जज्बे की सराहना की।
विजयन ने सोशल मीडिया मंच फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा कि हालांकि टीम खिताब नहीं जीत सकी, लेकिन उसने अंत तक संघर्ष किया और यह केरल के लिए गर्व का विषय है।
एक रोमांचक फाइनल में, केरल को अतिरिक्त समय के दूसरे हाफ में किए गए गोल के बाद सेना की टीम से हार का सामना करना पड़ा।
विजयन ने कहा, ‘‘पूरे टूर्नामेंट में केरल की टीम द्वारा प्रदर्शित जुझारू भावना राज्य में खेल क्षेत्र के भविष्य के लिए एक सकारात्मक उम्मीद जगाती है।’’
सेना की टीम ने असम के ढाकुआखाना फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित 79वीं राष्ट्रीय फुटबॉल चैम्पियनशिप संतोष ट्रॉफी 2025-26 के फाइनल में केरल को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
भाषा रवि कांत रवि कांत रंजन
रंजन
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
