scorecardresearch
Sunday, 8 February, 2026
होमखेलचेन्नई ओपन: भारत के नौ खिलाड़ी क्वालीफाइंग के दूसरे दौर में

चेन्नई ओपन: भारत के नौ खिलाड़ी क्वालीफाइंग के दूसरे दौर में

Text Size:

चेन्नई, आठ फरवरी (भाषा) भारत के लिए रविवार को यहां चेन्नई ओपन एटीपी चैलेंजर की शुरुआत शानदार रही जिसमें चौथे वरीय नितिन कुमार सिन्हा की अगुवाई में नौ खिलाड़ी पहले दौर के क्वालीफाइंग मैच जीतकर आगे बढ़े।

नितिन ने हमवतन ओगेस थेजो जया प्रकाश के खिलाफ एक घंटे और तीन मिनट में 6-4, 6-1 से आसान जीत हासिल की जबकि छठे वरीय इशाक इकबाल ने ब्रिटेन के कार्ल होल्डर पर 6-2, 6-0 से शानदार जीत दर्ज की।

साई कार्तिक रेड्डी गांटा, आर्यन लक्ष्मणन, 12वें वरीय आदित्य विशाल बालसेकर और 10वें वरीय आदिल कल्याणपुर भी अपने मुकाबले जीत गए।

क्वालीफाइंग ड्रॉ में शीर्ष दो वरीय भारत के एस डी प्रज्वल देव और मलेशिया के मित्सुकी वेई कांग लेओंग को क्वालीफाइंग के फाइनल दौर में बाई मिली।

एटीपी चैलेंजर 50 टूर्नामेंट के 32 खिलाड़ियों के मुख्य ड्रॉ में छह क्वालीफाइंग स्थान के लिए कुल 12 खिलाड़ी मुकाबला करेंगे।

सुमित नागल, करण सिंह और 18 वर्षीय मानस धामने सहित सात भारतीय खिलाड़ी पहले ही मुख्य ड्रॉ में हैं।

भाषा नमिता मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments