scorecardresearch
Monday, 9 February, 2026
होमखेलआकिब नबी की शानदार गेंदबाजी , मप्र पर जीत के करीब पहुंचा जम्मू कश्मीर

आकिब नबी की शानदार गेंदबाजी , मप्र पर जीत के करीब पहुंचा जम्मू कश्मीर

Text Size:

इंदौर, आठ फरवरी (भाषा) जम्मू कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी ने तीन विकेट लेकर मध्यप्रदेश के शीर्षक्रम की बखिया उधेड़ दी और अपनी टीम को रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल में जीत के करीब भी पहुंचा दिया ।

अपने कल के स्कोर पांच विकेट पर 84 रन से आगे खेलते हुए जम्मू कश्मीर ने दूसरी पारी में 248 रन बनाये । आबिद मुश्ताक ने 73 गेंद में 41 रन बनाये जबकि वंशज शर्मा 92 गेंद में 54 रन बनाकर नाबाद रहे ।

वर्ष 2021 . 22 की चैम्पियन मध्यप्रदेश को जीत के लिये 291 रन का लक्ष्य मिला लेकिन तीसरे दिन का खेल समाप्त होने पर मध्यप्रदेश के पांच विकेट 87 रन पर निकल गए थे । नबी ने 23 रन देकर तीन विकेट चटकाये ।

यश दुबे 20 रन बनाकर आउट हो गए जबकि हिमांशु मंत्री भी 31 रन ही बना सके ।

तीसरे दिन का खेल समाप्त होने पर शुभम शर्मा 11 और वेंकटेश अय्यर सात रन बनाकर खेल रहे थे ।

भाषा

मोना नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments