scorecardresearch
Sunday, 8 February, 2026
होमदेशमिर्जापुर में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में एक युवक की मौत

मिर्जापुर में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में एक युवक की मौत

Text Size:

मिर्जापुर (उप्र) आठ फरवरी (भाषा) मिर्जापुर जिले के विंध्याचल थाना क्षेत्र में रविवार सुबह सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक भटेवरा गांव में एक इंटर कॉलेज के सामने गलत दिशा से आ रही एक मोटरसाइकिल की दूसरी मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई। उन्होंने कहा कि इस टक्कर के बाद सड़क पर गिरे एक युवक को पीछे से आ रहे पिकअप वाहन ने कुचल दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर मृत्यु हो गई।

विंध्याचल थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अंजनी कुमार राय ने बताया कि दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार लोगों को हल्की-फुल्की चोट आई हैं।

उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान किशोरी (28) के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

भाषा सं आनन्द जोहेब

जोहेब

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments