scorecardresearch
Sunday, 8 February, 2026
होमदेशबिहार: दरभंगा में छह वर्षीय बच्ची का शव मिला, परिवार ने यौन उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाया

बिहार: दरभंगा में छह वर्षीय बच्ची का शव मिला, परिवार ने यौन उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाया

Text Size:

दरभंगा, आठ फरवरी (भाषा) बिहार के दरभंगा जिले में छह वर्षीय एक बच्ची का शव मिला है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि परिवार ने आरोप लगाया कि बच्ची का यौन उत्पीड़न किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई।

पुलिस के मुताबिक, घटना शनिवार को विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस ने बताया कि दो अन्य बच्चों के साथ एक तालाब के पास खेलते समय वह लापता हो गई थी।

स्थानीय लोगों के अनुसार, बाद में परिवार के सदस्यों को उसका शव एक सुनसान जगह पर खून से लथपथ मिला।

परिवार ने आरोप लगाया कि एक पड़ोसी उसे सुनसान जगह पर ले गया और यौन उत्पीड़न करने के बाद उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जगनाथ रेड्डी ने बताया, “फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मुआयना कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल पाएगा।”

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया गया है।

अधिकारी ने बताया कि इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

इस बीच, आक्रोशित स्थानीय लोगों ने मुख्य सड़क जाम कर दी और आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग की।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि स्थिति को बिगड़ने से रोकने के लिए इलाके में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

भाषा जितेंद्र जोहेब

जोहेब

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments