scorecardresearch
Sunday, 8 February, 2026
होमदेशनिपाह वायरस से संक्रमित नर्स से केरल की मंत्री ने मुलाकात की

निपाह वायरस से संक्रमित नर्स से केरल की मंत्री ने मुलाकात की

Text Size:

कोझिकोड, सात फरवरी (भाषा) निपाह वायरस से दो बार संक्रमित हो चुके एक नर्स से केरल की मंत्री वीना जॉर्ज ने शनिवार को मुलाकात की।

मंत्री के कार्यालय से जारी एक बयान के अनुसार, जॉर्ज ने 2023 में निपाह के एक मरीज की देखभाल के दौरान वायरस से संक्रमित नर्स टीटो से उनके कोझिकोड स्थित आवास पर मुलाकात की। इस दौरान टीटो के माता-पिता भी मौजूद थे।

बयान में कहा गया है कि प्रारंभिक संक्रमण से उबरने के बाद, टीटो को विलंबित एन्सेफलाइटिस नामक एक दुर्लभ जटिलता हो गई, जो इस बीमारी का एक गंभीर रूप है।

राज्य की स्वास्थ्य मंत्री ने निपाह संक्रमण के दौरान टीटो के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की जिससे 2023 में संपर्क सूची तैयार करने में मदद मिली।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, निपाह वायरस संक्रमण एक ‘जूनोटिक’ रोग है जो जानवरों से मनुष्यों में फैलता है, और यह दूषित भोजन या सीधे मानव-से-मानव संपर्क के माध्यम से भी फैल सकता है।

भाषा तान्या प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments