अगरतला, सात फरवरी (भाषा) त्रिपुरा पुलिस ने शनिवार को हपानिया इलाके में बिना किसी वैध दस्तावेज के अवैध रूप से रह रहे म्यांमा के एक नागरिक को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान काबिल अनम के रूप में हुई है और वह पिछले दो महीनों से वैध दस्तावेजों के बिना इलाके में रह रहा था।
एक विशिष्ट सूचना के आधार पर अमताली पुलिस थाना की एक टीम ने छापा मारा और उसे हपानिया क्षेत्र से हिरासत में ले लिया।
अधिकारी ने बताया कि उनके खिलाफ कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।
अमताली पुलिस थाना के प्रभारी अधिकारी परितोष दास ने कहा कि जांच के दौरान और अधिक जानकारी सामने आएगी।
भाषा तान्या संतोष
संतोष
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
