ठाणे, सात फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र में ठाणे के दिवा इलाके में पानी से भरे एक गड्ढे में छह साल की बच्ची का शव मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि खान कंपाउंड के पीछे शिल फाटा इलाके में शव को देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।
ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तडवी ने कहा, ‘‘दमकलकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और गड्ढे से शव को बाहर निकाला।’’
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दाइघर थाने में आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया गया है और लड़की की मृत्यु के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
उन्होंने कहा कि लड़की के परिवार के सदस्यों और स्थानीय लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
भाषा
राखी नेत्रपाल
नेत्रपाल
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
