scorecardresearch
Saturday, 7 February, 2026
होमदेशपंजाब: होशियारपुर में पूर्व पुलिसकर्मी की पत्नी की गोली मारकर हत्या

पंजाब: होशियारपुर में पूर्व पुलिसकर्मी की पत्नी की गोली मारकर हत्या

Text Size:

होशियारपुर, सात फरवरी (भाषा) पंजाब के होशियारपुर जिले के एक गांव में शनिवार सुबह मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति ने 62 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, पंजाब पुलिस के एक सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी की पत्नी, मेहनदवानी गुजरां गांव में भूरी वालें दी कुटिया नामक धार्मिक स्थल पर मत्था टेककर घर लौट रही थीं।

पुलिस ने बताया कि हमलावर की अब तक पहचान नहीं पाई है और उसने महिला पर कई गोलियां चलाईं। पुलिस ने बताया कि महिला हमले में गंभीर रूप से घायल हो गईं।

पुलिस के मुताबिक, महिला ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया और हमलावर घटना के बाद फरार हो गया।

पुलिस ने बताया कि महिला के पति श्याम लाल पंजाब पुलिस में सहायक उपनिरीक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।

पुलिस उपाधीक्षक दलजीत सिंह खाख ने बताया कि हमलावर को पकड़ने के लिए इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

अधिकारी ने बताया कि अब तक किसी गैंगस्टर के मामले से जुड़े होने का कोई संकेत नहीं मिला है और हत्या के पीछे के मकसद का पता लगाया जा रहा है।

भाषा जितेंद्र अमित

अमित

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments