scorecardresearch
Wednesday, 11 February, 2026
होमदेशअर्थजगतएनएसई का दिसंबर तिमाही में शुद्ध लाभ 37 प्रतिशत घटकर 2,408 करोड़ रुपये पर

एनएसई का दिसंबर तिमाही में शुद्ध लाभ 37 प्रतिशत घटकर 2,408 करोड़ रुपये पर

Text Size:

नयी दिल्ली, छह फरवरी (भाषा) नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 37 प्रतिशत गिरकर 2,408 करोड़ रुपये रह गया।

एनएसई ने वित्त वर्ष 2024-25 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 3,834 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

देश के सबसे बड़े शेयर बाजार ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में उसकी कुल आय नौ प्रतिशत घटकर 4,395 करोड़ रुपये रह गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 4,807 करोड़ रुपये थी।

तिमाही आधार पर एनएसई का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 15 प्रतिशत बढ़ा, जबकि उसकी कुल आय में छह प्रतिशत की वृद्धि हुई।

एनएसई का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने के प्रस्ताव पर बाजार नियामक सेबी से अनापत्ति प्रमाणपत्र मिलने के बाद इन वित्तीय आंकड़ों को जारी किया गया है।

भाषा योगेश प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments