scorecardresearch
Friday, 20 March, 2026
होमदेशफलों के परिवहन के लिए समर्पित रेल गलियारा बनाया जाए : महबूबा मुफ्ती

फलों के परिवहन के लिए समर्पित रेल गलियारा बनाया जाए : महबूबा मुफ्ती

Text Size:

श्रीनगर, छह फरवरी (भाषा) पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कश्मीर से देश के अन्य हिस्सों तक बागवानी उत्पादों की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए एक समर्पित रेल गलियारा बनाने की शुक्रवार को मांग की।

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को लिखे पत्र में महबूबा मुफ्ती ने घाटी से देश के अन्य हिस्सों तक फलों को पहुंचाने के लिए एक समर्पित रेल लाइन की मांग की।

महबूबा मुफ्ती ने फल बगानों से होकर गुजरने वाली रेल परियोजनाओं को रोकने के लिए भी उन्हें धन्यवाद दिया।

पूर्व मुख्यमंत्री ने रेल मंत्री को लिखे पत्र की प्रति सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा की। इसमें उन्होंने लिखा है, ‘‘किसान रेल संपर्क के विरोधी नहीं हैं। इसके विपरीत, एक विश्वसनीय रेल नेटवर्क के माध्यम से विशेष रूप से राष्ट्रीय राजमार्ग की अनिश्चितता और बार-बार होने वाली बाधाओं को देखते हुए एक समर्पित फल गलियारे की तत्काल आवश्यकता है।’’

महबूबा मुफ्ती ने जम्मू से चिनाब घाटी और पीर पंजाल क्षेत्र तक रेल संपर्क की भी मांग की।

पीडीपी प्रमुख ने कश्मीर घाटी में प्रस्तावित तीन रेलवे परियोजनाओं को स्थगित करने के फैसले की भी सराहना की।

उन्होंने कहा कि इस फैसले से उन लाखों किसान परिवारों को राहत मिली है, जिनकी आजीविका सीधे तौर पर खतरे में थी।

भाषा यासिर धीरज

धीरज

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments