scorecardresearch
Friday, 6 February, 2026
होमदेशशबरिमला सोना ‘चोरी’ मामले में ईडी ने अभिनेता जयराम को तलब किया

शबरिमला सोना ‘चोरी’ मामले में ईडी ने अभिनेता जयराम को तलब किया

Text Size:

कोच्चि, छह फरवरी (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शबरिमला सोना ‘‘चोरी’’ से जुड़ी धन शोधन जांच मामले में अभिनेता जयराम को पूछताछ के लिए बुलाया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

केंद्रीय एजेंसी इस मामले में कथित मुख्य आरोपी उन्नीकृष्णन पोट्टी को भी समन भेजने की तैयारी कर रही है। पोट्टी हाल ही में इसी मामले में कोल्लम अदालत से जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर आए हैं। केरल पुलिस का विशेष जांच दल (एसआईटी) भी शबरिमला मामले की जांच कर रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि शबरिमला मामले में अभिनेता जयराम को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

माना जा रहा है कि वह अगले कुछ दिनों में एजेंसी के सामने पेश होंगे।

केरल पुलिस की एसआईटी ने भी कुछ समय पहले चेन्नई में जयराम से पूछताछ की थी। बताया जा रहा है कि अभिनेता और पोट्टी का एक साथ पूजा करते हुए वीडियो सामने आने के बाद एसआईटी ने जयराम से पूछताछ की थी।

भाषा

शफीक दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments