scorecardresearch
Friday, 6 February, 2026
होमरिपोर्टमुजफ्फरनगर में फर्जी बाबाओं का गिरोह पकड़ा गया, अंधविश्वासी लोगों से ठगते थे पैसे

मुजफ्फरनगर में फर्जी बाबाओं का गिरोह पकड़ा गया, अंधविश्वासी लोगों से ठगते थे पैसे

एसएसपी संजय वर्मा ने बताया कि आरोपियों से फर्जी आधार कार्ड, पूजा का सामान, ढोल-दमरू, रसीदें और अन्य चीजें बरामद की गई हैं.

Text Size:

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पुलिस ने फर्जी “बाबा” बनकर लोगों से पैसे ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. इस गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि छह आरोपी अभी फरार हैं. ये लोग भगवा कपड़े पहनकर और खुद को साधु बताकर लोगों को तंत्र-मंत्र से समस्या दूर करने का झांसा देते थे.

पुलिस के मुताबिक, आरोपी पिछले सात साल से लोगों को गुमराह कर रहे थे. ये लोग फर्जी आधार कार्ड बनवाकर नाम और पहचान बदल लेते थे और किराए के मकानों में रह रहे थे. पूछताछ में पता चला कि ये गांव-गांव जाकर भीख मांगते, आशीर्वाद देते और घरेलू समस्याओं के समाधान के नाम पर मोटी रकम वसूलते थे.

एसएसपी संजय वर्मा ने बताया कि आरोपियों से फर्जी आधार कार्ड, पूजा का सामान, ढोल-दमरू, रसीदें और अन्य चीजें बरामद की गई हैं. ये लोग खुद को गुरु गोरखनाथ का शिष्य बताकर रोजाना 15 से 20 हजार रुपये तक कमा लेते थे. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

share & View comments