scorecardresearch
Friday, 6 February, 2026
होमदेशउपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने मेघालय खदान विस्फोट में हुईं मौतों पर जताया शोक

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने मेघालय खदान विस्फोट में हुईं मौतों पर जताया शोक

Text Size:

नयी दिल्ली, पांच फरवरी (भाषा) उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने बृहस्पतिवार को मेघालय में एक “अवैध” कोयला खदान में हुए विस्फोट में लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया।

उन्होंने सोशल मीडिया पर जारी एक पोस्ट में इस घटना पर दुख जताया।

राधाकृष्णन ने कहा, “मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।”

मेघालय के पूर्वी जयंतिया हिल्स जिले में बृहस्पतिवार को एक “अवैध” कोयला खदान में विस्फोट होने से कम से कम 18 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

भाषा जोहेब संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments