scorecardresearch
Friday, 6 February, 2026
होमदेशबाराबंकी जिले में एक डॉक्टर ने बेटे के सामने खुदकुशी की

बाराबंकी जिले में एक डॉक्टर ने बेटे के सामने खुदकुशी की

Text Size:

बाराबंकी (उप्र), पांच फरवरी (भाषा) बाराबंकी जिले के मसौली क्षेत्र में एक निजी नर्सिंग होम के डॉक्टर ने कथित रूप से पारिवारिक कलह के चलते अपने आठ साल के बेटे के सामने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि मृतक की पहचान संदीप कुमार (42) के रूप में हुई है जो मसौली थाना क्षेत्र के देवकलिया गांव के रहने वाले थे और मौलाबाद गांव में उनका अपना नर्सिंग होम है।

संदीप के पिता सूर्य प्रकाश ने बताया कि उनका बेटा अपनी पत्नी आरती के वजह से मानसिक रूप से परेशान रहता था तथा बहू इससे पहले तीन-चार बार घर छोड़कर जा चुकी थी।

सूर्य प्रकाश ने कहा कि करीब तीन-चार महीने पहले ही अदालत में दोनों की सुलह हुई थी, रोज की तरह बुधवार को भी दोनों में विवाद हुआ था तथा बृहस्पतिवार को सुबह सूचना मिली कि बेटे ने फांसी लगा ली है।

मसौली के थाना प्रभारी अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

भाषा सं. सलीम राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments