scorecardresearch
Thursday, 5 February, 2026
होमदेशछत्तीसगढ़ में 65 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में दो सरकारी कर्मचारी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में 65 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में दो सरकारी कर्मचारी गिरफ्तार

Text Size:

अंबिकापुर (छत्तीसगढ़), पांच फरवरी (भाषा) भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक सरकारी अधिकारी और उसके सहकर्मी को 65,000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी पूनम चंद अग्रवाल अंबिकापुर संभाग में छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के कार्यकारी अभियंता कार्यालय में उपायुक्त के पद पर तैनात हैं, जबकि अनिल सिन्हा वरिष्ठ सहायक ग्रेड-2 हैं।

अधिकारी ने बताया कि अग्रवाल ने सरगुजा और सूरजपुर जिलों में दो सिविल कार्यों के भौतिक सत्यापन और समय सीमा बढ़ाने के लिए सिविल ठेकेदार से पैसे मांगे थे।

उन्होंने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भाषा यासिर प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments