जयपुर, पांच फरवरी (भाषा) राजस्थान के जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बृहस्पतिवार को मुंबई से आ रहा एक विमान पहली बार उतरने में नाकामयाब रहा हालांकि दूसरे प्रयास में यात्रियों ने राहत की सांस ली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि दोपहर एक बजकर नौ मिनट पर एअर इंडिया की मुंबई से जयपुर पहुंची उड़ान संख्या एआई-2781 पहली बार में रनवे को छूते हुए निकल गयी हालांकि दूसरे प्रयास में विमान सफलतापूर्व उतर गया।
उन्होंने बताया कि विमान लगभग 10 मिनट तक हवा में चक्कर लगाता रहा, जिसके बाद पायलट ने दोबारा उतरने का प्रयास किया।
हवाई अड्डा सूत्रों के अनुसार, जयपुर हवाई अड्डे पर बृहस्पतिवार को मुंबई, पुणे, अहमदाबाद, सूरत, दिल्ली समेत कई शहरों से आने-जाने वाली आधा दर्जन से अधिक उड़ानों का संचालन में देरी से हुआ, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।
भाषा बाकोलिया जितेंद्र
जितेंद्र
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
