नयी दिल्ली, पांच फरवरी (भाषा) कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह को राज्य इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया।
अब तक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे के. मेघचंद्र को विधायक दल का नेता बनाया गया है।
कांग्रेस ने अपने मणिपुर इकाई के संगठन में फेरबदल उस वक्त किया है जब एक दिन पहले भाजपा नेता वाई खेमचंद सिंह ने मणिपुर के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
कांग्रेस ने रंजीत सिंह को विधायक दल का उप नेता तथा विक्टर केशिंग और वंगा वाइफेई को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया।
भाषा हक पवनेश
पवनेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
