scorecardresearch
Thursday, 5 February, 2026
होमदेशओडिशा सरकार ने 21 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया

ओडिशा सरकार ने 21 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया

Text Size:

भुवनेश्वर, पांच फरवरी (भाषा) ओडिशा सरकार ने राज्य की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल करते हुए बृहस्पतिवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 21 अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया।

सरकारी आदेश के मुताबिक विकास आयुक्त डीके सिंह को इस्पात एवं खान विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, जबकि सुरेंद्र कुमार को संसदीय कार्य विभाग के अतिरिक्त प्रभार के साथ सामान्य प्रशासन एवं पेंशन एवं शिकायत विभाग (जीए एंड पीजी)का अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) नियुक्त किया गया है।

रिश्वतखोरी मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा तलब किए जाने के बाद जीए एंड पीजी विभाग में विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) नियुक्त किए गए बिष्णुपद सेठी को ओडिशा वन विकास निगम (ओएफडीसी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्हें केबीके (कालाहांडी-बोलंगीर-कोरापुट) क्षेत्र के मुख्य प्रशासक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

अधिसूचना के मुमताबिक अरविंद कुमार पाढ़ी को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। वह श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए), पुरी के मुख्य प्रशासक के रूप में भी अपना कार्यभार जारी रखेंगे।

चित्रा अरुमुगम को गोपबंधु प्रशासन अकादमी, भुवनेश्वर के महानिदेशक के रूप में अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, और उषा पाढ़ी को ओडिशा औद्योगिक बुनियादी ढांचा विकास निगम का अध्यक्ष बनाया गया है।

भाषा धीरज पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments