scorecardresearch
Wednesday, 4 February, 2026
होमदेशअर्थजगतपिडिलाइट इंडस्ट्रीज का तीसरी तिमाही का मुनाफा 12 प्रतिशत बढ़कर 624 करोड़ रुपये पर

पिडिलाइट इंडस्ट्रीज का तीसरी तिमाही का मुनाफा 12 प्रतिशत बढ़कर 624 करोड़ रुपये पर

Text Size:

नयी दिल्ली, तीन फरवरी (भाषा) पिडिलाइट इंडस्ट्रीज लिमिटेड का 31 दिसंबर, 2025 को समाप्त हुई तीसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध मुनाफा 12 प्रतिशत बढ़कर 623.84 करोड़ रुपये हो गया।

एडहेसिव, सीलेंट और निर्माण संबंधी रसायन बनाने वाली इस कंपनी ने एक नियामकीय सूचना में यह जानकारी दी। पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी ने 557.08 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था।

कंपनी ने बताया कि उसका परिचालन राजस्व पिछले साल की इसी अवधि के 3,368.91 करोड़ रुपये के मुकाबले 3,709.91 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी ने कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में कुल खर्च 2,929.74 करोड़ रुपये रहा, जबकि एक साल पहले यह 2,672.48 करोड़ रुपये था।

कंपनी के प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए प्रबंध निदेशक, सुधांशु वत्स ने कहा, ‘‘कंपनी ने मजबूत मात्रा वृद्धि और स्वस्थ परिचालन मार्जिन के साथ दोहरे अंक में राजस्व वृद्धि हासिल की है।’’

भविष्य के परिदृश्य के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘अनुकूल मानसून और जीएसटी 2.0 के हमारी मांग पर लगातार अप्रत्यक्ष प्रभाव से घरेलू परिचालन माहौल में और सुधार होगा। यह, केंद्रीय बजट में बुनियादी ढांचा और शहरीकरण पर दिए गए जोर के साथ, हमारे लिए अच्छा संकेत है।’’

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments